Thursday, 17 October 2024

तेजस्वी विकास के मायने स्थापित करने वाली सैनी सरकार का हरियाणा देश के लिए आदर्श मॉडल बन सकता है शरद पूर्णिमा के दिन शपथ समारोह - नंदा फॉउंडेशन -

-कृष्णराज अरुण - "सबका विकास सबका साथ" हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली सरकार का भरोसा देकर हरियाणा में नायब सिंह सैनी सरकार का शसक्त भाजपा के रूप में 2024 शरद पूर्णिमा के दिन उदयमान होना शुभ संकेत है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी का भरोसा हरियाणा को विकास की और भी मजबूत शिखर की और लेजाने में इतिहास रचने योग्य कदम स्वभाविक है। युवा तेजश्वी नेतत्व के धनी नायब सिंह सैनी मनोहर लाल खटटर सरकार में परखे हुए ऐसे रत्न साबित हुए हैं जिन्होंने सभी प्रकार के अज्ञात भय को नकारते हुए अथाह परिश्रम की नीव डालकर 56 दिन की सरकार के कामकाज का कीर्तिमय प्रदर्शन दिखा कर 3 तीसरी बार भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजय ध्वज से सभी को भविष्य के विकास के सपनो से जोड़ दिया है। पहलवान किसान नौजवान के लिए फैलाये गए भर्मित हवा का मुख मोड़कर इन तीनो वर्गों के लिए भावी उम्मीदें जुड़ दी हैं जिससे कोई संदेह की गुंजाईस ना रहे। वास्तव में नइ सैनी सरकार के आगे बेरोजगारी की समस्या का संकट समाधान खोजने का रास्ता निश्चय ही भागीरथी प्रयास होगा। क्योंकि बेरोजगारी का यह संकट राष्ट्रीय ओसत से अधिक है। सैनी सरकार ने सरकार गठित होते ही 25 हजार नौकरियों का रिजल्ट का करिश्मा भी गजब साहसिक संदेश दिया है। किसानो के लिए फसलों पर एमएसपी निर्धारित किया जाना और राज्य की मंडियों में बारीक नजर से समस्याओं को ना पनपने देने पर गौर किया जाना जरूरी कदम परिणाम दायक हो सकता है। वृद्धों की पेंशन के लिए बार बार निति बदलाव जो संकट बना था परिवार पहचान पत्र उसका सरल होना जरूरी है मगर आन लाइन सिस्टम परिणाम दायक जरूरी है। महिलाओं के उत्थान में की गयी घोषणा तारीफ के काबिल है. उद्यमी विकास योजना में एम् एस एम इ मंत्रालय को कारगर रूप देने के लिए युवाओं को कारगर किया जाना आवश्यक है। बेरोजगारी के रोने से निकलकर जबतक भावना प्रधान युवा योजनाओं और बैंकों से लाभ लेकर खुद को बिजनेस चैम्पियन नहीं बनाएगा तबतक नौकरी की समस्या प्रदेश में सरकार का निपट पाना आसान नहीं है। गौधन विकास यात्रा में चमत्कारिक प्रयोग और जैविक राज्य निर्माण योग्य कृषि क्षेत्र में बेहतरीन योजनाए हो सकती हैं जिसमे पशुधन विकास में अनेक वैज्ञानिक प्रयोग सामने लाये जा सकते हैं जो रोजगार क्षेत्र में उद्यमी विकास यात्रा में राज्य को आर्थिक और सामाजिक खुशहाली का बिगुल बजा सकता है। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न श्री गुलज़ारीलाल नंदा स्मृति में गुलज़ारीलाल नंदा फाउंडेशन अध्यक्ष भारतरत्न नंदा जी के परमशिष्य कृष्णराज अरुण अनुसार पूर्ण योगदान देने में पीछे नहीं रहेगा।