Thursday, 27 March 2014

भारत रत्न गुलज़ारी लाल नंदा को भुलाया जाना राजनेतिक अदूरदर्शिता

भारत रत्न गुलज़ारी लाल नंदा को भुलाया जाना राजनेतिक अदूरदर्शिता
       
देश में पूर्व प्रधानमंत्री के पद पर २ बार राजा भरत की भांति राजनेतिक  मोह के बिना देश की सेवा में परमार्थ भाव से सदाचार और नैतिकता के ध्वजः कहलाये गये गुलज़ारीलाल नंदा के काम व् नाम को गुमनाम बनाया जाना भारत की वर्त्तमान राजनीति पर अदूरदर्शिता का कारण बना हुआ है। वंश विहीन राजनीति के आकाश कुसुम धर्म प्राण नंदा भारत की राजनीति के यादगार भर्त हरी  हैं।
  गांधी वादी श्रमिक राजनीति के जनक नंदा का कार्य अहमदाबाद , मजूर महाजन संघ , मुंबई श्रमिक विकास योगदान एवं आवास एवं श्रम मंत्रालय में दिया योगदान महत्वपूर्ण है।  १९२६ में इंदौर होल्कर राज्य में उनका श्रम आंदोलन इतिहास और भी कई दस्तावेज सोध विषय की और लेजाने को उद्देलित करता है।  उनके शिष्य वी वी द्रविण जेसे नेता , राम सिंह भाई का योगदान भी मिल मजदूरों का अनुपम इतिहास है।  श्रम शिविर जेसी संस्थाएं इंदौर मिल मजदूर संघ भी इंदौर का विशाल काय नेहरू नगर , और नंदा नगर प्ररेणा दायक  इतिहास है।
   २ बार भारत की योजना प्रक्रिया के निर्माता रहे योजना आयोग के वाइस चेयरमेन , ३ बार भारत के गृह मंत्री , श्रम योजना सिचाई खाद्य , रेल मंत्रलयों में अपनी यादगार नीतियां देने वाले नंदा अपने अंतिम लोक सभा निर्वाचन में विजयी रहे आदर्श संसद सदस्य कैथल से १९६७ के बाद कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के संस्थापक चेयरमेन के रूप में १९९० तक तीर्थों के विकास में आधुनिक भगीरथ बने नंदा ने हरियाणा को आदर्श पर्यटन का
दुनिया के मानचित्र में अनूठा स्थान दिलाया। इसके लिए कुरुक्षेत्र वासी उनके कर्ज मंद रहेंगे।  दुनिया में उनके द्वारा कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने बनाया मानव निर्मित ब्र्हमसरोवर  एशिया में कहीं और नही है। इसलिए गुलज़ारीलाल नंदा फाउंडेशन कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की गरिमा को जीवित रखने के लिए रचनात्मक आंदोलन की आवाज उठाये रहता है।
   देश की राजनीति को चाहिए की वह राज्य सरकार में ऐसा प्रावधान बनाये जिससे कि कुरुक्षेत्र में दर्शनार्थी आने वाला कोई भी गणमान्य व्यक्तिव नंदा जी की समाधि सदाचार स्थल में अवश्य नमन करे।  उनका जन्म दिन ४ जुलाई नैतिक दिवस मनाया जाए और १५ जनवरी स्मृति दिन सदाचार दिवस घोषित हो।
निवेदक - के आर अरुण भारत रत्न नंदा के शिष्य , चेयरमेन गुलज़ारीलाल नंदा फाउंडेशन - प्रेसिडेंट न्यूज़ पेपर्स एसोसियशन आफ इंडिया नॉर्थ ज़ोन , सम्पादक , कंट्री एंड पॉलिटक्स पत्रिका दिल्ली एवं प्रबंध निदेशक - अलर्ट न्यूज़ सर्विस

No comments:

Post a Comment